राजनीति

भाजपा के ये महामंत्री और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की छुट्टी हो गई, अब किसको मिली जगह!

रोहित पांडेय दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के ढाई माह बाद शुक्रवार को अपनी जिला इकाई का घोषणा कर, तीनों महामंत्री को बदलने का फैसला लिया। साथ ही इस बार कमेटी में ज्यादातर पुराने चेहरे हैं। बहुत लोगों का दायित्व बदल गया है और आगे देखिये क्या होता है!

जिलाध्यक्ष पांडेय की इकाई में इस बार देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, और अभिनव कुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पुरानी जिला इकाई में सरस्वती कुमार, विजय मंडल और मुकेश सिंह महामंत्री थे। इस बार विजय मंडल और मुकेश सिंह को उपाध्यक्ष बना दिया, जबकि सरस्वती कुमार को जिला इकाई में जगह नहीं मिल पाया। इससे पहले अभिनव कुमार भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, देवव्रत घोष तिलकमांझी मंडल अध्यक्ष और मुरारी पासवान जिला मंत्री थे।

रोहित पांडेय ने श्वेता सिंह पर भरोसा जताते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा की छुट्टी कर दिया। अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष मनीष दास को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अकेले जिम्मेदारी संभाल रहे रौशन सिंह की जगह अब चार नया मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कन्हाई मंडल, दिलीप निराला और संतोष कुमार को उपाध्यक्ष के रूप में वापसी कराई साथ ही दिलीप निराला को मुख्यालय प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसके अलावा पुरानी जिला इकाई में शामिल आशा ओझा, किरण सिंह, आनंद शुक्ला, अजय कनोडिया, शशि शंकर राय, अभय घोष सोनु, उमा घोष, राजकुमार पंजियारा, भरत साह, अरुण राय, पिंटू मंडल, सुधीर पांडेय आदि को नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है।

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि जिला इकाई भाजपा के प्रदेश नेताओं के अवलोकन के बाद जारी किया गया है। जिला इकाई में 21 पदाधिकारी होते हैं। इस जिले की नई इकाई में 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री मनोनीत किए जाएंगे। हालांकि, मानक के अनुसार आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक अध्यक्ष ही होते है। जबकि जिला कार्यकारिणी में 70 कार्यकर्ताओं को नामित किया जाता है। 15 दिनों के अंदर और दो उपाध्यक्ष व तीन मंत्री की घोषणा की जाएगी। उसी दिन शेष बचे मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा होगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व की अनुमति मिल गई है। 21 जिला पदाधिकारी और 70 जिला कार्यकारिणी सदस्य को मिलाकर कुल 91 कार्यकर्ताओं की जिला इकाई होती है।

गठित नई इकाई

महामंत्री : मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष

उपाध्यक्ष : दिलीप निराला, कन्हाई मंडल, मुकेश सिंह, विजय मंडल, श्यामल मिश्रा, संतोष कुमार, पवन मिश्रा, विपुल सिंह

मंत्री : कुमकुम सिन्हा, ललिता देवी, विकास तिवारी, उमाशंकर, प्रणव दास, प्रकाश वर्मा, मनीष दास

कोषाध्यक्ष : संजय केजरीवाल

कार्यालय मंत्री : राजीव तिवारी

मीडिया प्रभारी : प्यारे हिंद, आशुतोष ढीलू, इंदुभूषण झा, मुकुल प्रियदर्शी

जिला प्रवक्ता : राजेश टंडन, पृथ्वी राज, श्रवण कुमार, सुशांत यादव, बद्री मंडल, ऋषिकेश सिंह, विकास कर्ण

भाजपा युवा मार्चा अध्यक्ष : अजित गुप्ता

महिला मोर्चा अध्यक्ष : श्वेता सिंह

किसान मोर्चा अध्यक्ष : शिवबालक तिवारी

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष : विजेंद्र रजक

अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष : प्रिंस मंडल

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष : इम्तियाज खान

अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष : मदन मंडल

चिकित्सा मंच अध्यक्ष : डॉ. संजय सिंह

अधिवक्ता मंच अध्यक्ष : वीरेश मिश्रा

व्यवसाय मंच अध्यक्ष : दीपक शर्मा

आइटी सेल : आदित्य पांडेय

काफी विलंब से बनी कार्यकारिणी

जिलाध्‍यक्ष बनने के ढाई माह बाद रोहित पांडेय को जिला कार्यकारिणी गठित करने में सफलता मिली। जिलाध्‍यक्ष बनने के साथ उन्‍होंने कहा था कि 15 दिनों में इकाई का गठन कर लिया जाएगा। लेकिन उन्‍हें ढाई माह लग गए। यहां बता दें कि राज्‍य के प्रत्‍येक जिलों में केंद्रीय मंत्री या भाजपा के बड़े नेता नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में शामिल होने लगातार आ रहे हैं। इसी क्रम में जीरोमाइल-सबौर रोड स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में 25 फरवरी 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे नई जिला इकाई के साथ बैठक करने पहुंचे। लेकिन रोहित पांडेय अपनी पुरानी जिला कार्यकारिणी के साथ ही बैठक में पहुंचे। उस समय भी काफी चर्चा हुई थी कि आखिर उन्‍हें नई कार्यकारिणी के गठन में क्‍या परेशानी हो रही है। हालांकि अभी भी उनकी पूरी कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है।

दूसरा कार्यकाल है रोहित पांडेय का

रोहित पांडेय का भागलपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व में उनका भी मनोनयन विलंब से किया था। 15 दिसंबर 2019 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बिहार के 31 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी, जिसमें भागलपुर का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद 20 दिसंबर 2019 को प्रदेश नेतृत्व ने शेष 14 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इस दिन भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भागलपुर से रोहित पांडेय को मनोनीत किया गया था।

Source – Dainik Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *