भागलपुर क्रिकेट अकादमी बना बी डिवीजन लीग का चैंपियन
भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शुक्रवार को भागलपुर क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग का फायनल मुकाबला खेला गया। इसमें भागलपुर क्रिकेट अकादमी ने टीएनबी शिवपुनम को 15 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इसमें सादिक सिद्दीकी ने 45 और टीम के कप्तान आकाश ने 27 रन बनाए। टीएनबी शिवपुनम की ओर से गेंदबाजी में अमरेश व राजेश भारती ने दो-दो व रंजीत, राकेश और गौरव ने एक-एक विकेट झटके। 107 रनों पर सिमटी टीएनबी शिवपुनम की टीम
टीएनबी शिवपुनम की टीम 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज प्रेम ने 32 और राजेश भारती ने 31 रन बनाए। भागलपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में विनय कुमार ने तीन और सादिक सिद्दीकी व अब्दुल हमीद ने दो-दो विकेट झटके। अंपायर की भूमिका मनोज कुमार गुप्ता व अभय कुमार ने निभाई, जबकि कॉमेंटेटर संजीव चौधरी थे। राकेश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार
देवाशीष मजूमदार ने भागलपुर क्रिकेट अकादमी के सादिक सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार टीएनबी शिवपुनम के राकेश को बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सुनील सिंह ने दिया। बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। सज्जन अवस्थी ने उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। संयोजक फारूक आजम ने अंपायरों को सम्मानित किया। मौके पर संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. जय शकर ठाकुर, जगदीश शर्मा, गुड्डू पांडे, बैद्यनाथ मिश्रा, करूण सिंह, मेहताब मेंहदी व संजय कुमार आदि मौजूद थे।
Source – Dainik Jagran
