राजनीतिशिक्षा

विधायक आवास के सामने कल से धरना देंगे शिक्षक

17 फरवरी से बिहार राज्य शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शुरू हड़ताल 12 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। शिक्षकों ने कहा हम किसी भी सूरत पर झुकेंगे नहीं और सरकार के दबाव में आने वाले नहीं है l शिक्षकों ने बताया कि एक मार्च को स्थानीय विधायक के आवास पर धरना एवं पांच मार्च को जिला में आक्रोश मार्च निकलेगा। धरने में संजय कुमार, अनिता कुमारी, संगीता कुमारी आदि शिक्षक मौजूद थे।

सुल्तानगंज में शिक्षकों ने दिया धरना

सुल्तानगंज। शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी गेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि समान काम समान वेतन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लगभग 400 शिक्षकों को हड़ताल पर चले जाने की सूचना दी है। ज़िला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव राना झा ने शिक्षकों को संबोधित किया।

वहीं सुल्तानगंज प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई की विशेष बैठक शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख अपर्णा देवी की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के आदेशानुसार प्रखंड शिक्षक सुबोध कुमार एवं राजहंस राहुलम पर सहायक शिक्षक राजेश कुमार ने आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनो शिक्षकों पर लगाए गए आरोपों के विरूद्ध स्पष्टीकरण निर्गत कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।

Source – LiveHindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *