ट्रेंडिंगमनोरंजनस्वास्थ्य

बॉलीबुड के महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती…

सदी के महा नायक बॉलीबुड के शंहशाद अमिताभ बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाऐं गये हैं। उन्हे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्विट करके दी है। यह खबर मिलते ही बच्चन के चाहने वाले स्वास्थ्य लाभ के लिए लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं.

बिग बी ने ट्विट किया कि ‘मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अध‍िक‍ारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है. जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें.’

Amitabh Bachchan

महाराष्ट का मुंबई शहर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में हैं। यहां अब तक 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *