तपती गर्मी से बचना है, तो खाने में लाएं यह बदलाव
गर्मी का दौर शुरु हो चुका है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। तेज गर्मी में हमारा सही डाइट क्या हो, यह जान लें।
गर्मी में क्या खाएं:
- छाछ – शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए गर्मियों में छाछ बहुत ही लाभदायक है। इसमें क्टिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में फुर्ती बनाये रखता है और खाने के बाद इसका सेवन पाचक का भी काम करता है।
- नरियल पानी – नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतर है, क्यूंकि इसमें कैल्शियम, क्लोराइड और पोटैशियम मौजूद होता है। यह गर्मियों में सेहत के लिए अमृत का काम करता है। नारियल पानी गर्मियों में हमें कई बीमारियों से दूर रखता है।
- कटहल- कटहल गर्मियों में खूब नजर आता है। ऐसा माना जाता है कि कटहल का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए, पर यह गलत है। कटहल में कई पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, नियासिन, जिंक आदि। इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं पायी जाती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेसर कम होता है।
- तरबूज – डिहाईड्रेशन से बचने के लिए यह फल बहुत ही फायदेमंद है। जो हमें भीतर से ताजा रखता है और पोशण प्रदान करता है।
- पुदीना -छाछ या रायते में पुदीना मिलाने से आपको कई सारे और फायदे मिलते हैं। इसके अलावा आप चटनी के तौर पर भी पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने से आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
- हरी पत्तेदार सब्जियां-हरी पत्तेदार सब्जियों को डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में पानी होता है। इन्हें जरूरत से ज्यादा पकाना नहीं चाहिए।
- प्याज -प्याज में भी गर्मी से राहत देने की क्षमता है। इसे नींबू और नमक के साथ मिलाकर सलाद तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा सब्जियों, करी और रायते में भी इसे शामिल किया जा सकता है। इससे धूप लगने का खतरा कम होता है।
- खरबूजे -गर्मियों में खरबूजे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। खरबूजे में एक बड़ा हिस्सा पानी होता है। यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ तरोताजा भी रखता है।
- नींबू पानी -गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए नींबू पानी की मदद लेनी चाहिए। एक ग्लास नींबू पानी के कई लाभ होते हैं।
- खीरा -खीरा फाइबर से भरपूर होता है। गर्मी में इसका सेवन आपको कब्ज से दूर सकता है। खीरे में काफी मात्रा में पानी होता है।
क्या नहीं खाएं:
मसाले और तले हुए खाद्य पदार्थ गर्मियों में सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। हमें इन सब से बचना चाहिए।
- जंक फूड का सेवन गर्मियों में सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है।
- पपीता व पाइनाएपल नहीं खाये गर्मियों में क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। जिससे षरीर पर बुरा प्रभाव पडता है।
- चाय और काॅफी गर्मी में नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इससे शरीर केतापमान में वृ़द्वि होती है।
