न्यूज़

शहर में जाम और अंधेरा देखना हो तो यहाँ आइये।

भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पांच जवानों को लगाया गया है. गंगा नदी पर बना यह सेतु 20 हजार से ज्यादा गाड़ियों को हर दिन अपने गंतव्य तक पहुंचाने में प्रयासरत है. लेकिन प्रशाशन की तरफ से सिर्फ पांच जवान तैनात किया गया है. सेतु पर अक्सर जाम लगा रहता है जिससे तैनात किये जवान के साथ आने जाने वाले को बहुत दिक्कत का सामना करना पर रहा है.

यहाँ जाम लगने का मुख्य कारण ओवरटेक है. ऐसे में ट्रैफिक कण्ट्रोल करना पांच जवान के बाहर है. जिला प्रशाशन तब तक अपना आंख बंद रखेगी जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाये। हर बार बड़े हादसे के बाद ही कुछ दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होता है. ऐसे में भागलपुर जिला प्रशाशन से क्या उम्मीद किया जाये?

जाम की वजह से तैनात जवान सिर्फ एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में अपना पसीना बहा रहे हैं क्यूंकि, यहाँ सभी को जल्दी है. आखिरकार लब्मे जाम को खुलवाने में घंटों लग रहा है. इतना कुछ होने के बाद भी भागलपुर प्रशाशन पुलिस बल की संख्या नहीं बढ़ा रही या इसे टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भी कम किया जा सकता है. बीते रात सेतु पर जाम लगने की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना परा. कई बार तो यात्रियों को पूरी रात यहाँ गुजारना होता है.

एक ओर जाम, दूसरी ओर विक्रमशिला सेतु पर लगे लालटेन का तेल ख़त्म हो जाने की वजह से आम लोगों के साथ पुलिस जवानों को दिक्कतों का सामना करना पर रहा है. बीते छः महीने से यह लालटेन खराब है. इससे साफ़ जाहिर होता है भागलपुर प्रशाशन सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख सोई हुई है. बीते छः महीने से सेतु पर लगे लाइट्स को सही करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है.

भागलपुर प्रशाशन का कहना है. आने वाले समय में इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *